साय कैबिनेट : आदिम जाति विभाग का नाम बदला, अब यह “जनजातीय कार्य विभाग”

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर, रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलने का अहम्ज फ़ैसला लिया गया है। यह विभाग अब नजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि इसी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
साय कैबिनेट ने सेना से लौटे पूर्व अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का लाभ उठाने के लिए गृह विभाग में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन पदों पर पूर्व अग्निवीरों को श्रेणीवार 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी बस्तर प्रवास और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी व कस्टम मिलिंग नीति जैसे जनहित से जुड़े नीतिगत विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



