आज की खबर

कंटेनर जांचा तो ठूसकर भरे मिले 65 गौवंश… इनमें दो की दम घुटने से भीतर ही मौत.. जशपुर पुलिस ने क्रैक किया अंतरराज्यीय रैकेट

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने आज शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर में ठूसे हुए 65 गौवंश को तस्करों से मुक्त कराया है। सरगुजा से झारखंड ले जाए रहे गौवंश को कंटेनर में इस तरह भरा गया था कि 2 मृत निकले। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आज सुबह करीब 04:30 बजे बगीचा इलाके के ग्राम खंटाडांड़ में की गई। वहाँ की एक टीम ने नाकाबंदी कर एक कंटेनर ट्रक को रोका। जब कंटेनर की जांच की गई, तो उसमें 65 गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा पाया गया। दम घुटने और बेरहमी से लादे जाने के कारण इनमें से 2 गौवंशों की मौत भी हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने रेहान नाम के युवक को गिरफ्तार कर एक छोटी एस्प्रेसो कार भी जब्त की है, जो कंटेनर के पीछे चल रही थी। इस मामले में फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक पर काम चल रहा है।

एसएसपी डॉ लाल उमेद ने बताया कि इससे पहले भी जिले के सोनक्यारी, तपकरा और सिटी कोतवाली क्षेत्रों में जंगल व सड़कों के रास्ते छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाए जा रहे कई गौवंशों को मुक्त कराकर तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। जशपुर पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि गौवंश तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button