आज की खबर

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से पूर्व मेयर ढेबर और भाई अनवर को धमकीभरा फ़ोन… 50 करोड़ रु की रंगदारी मांगी… रायपुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रायपुर में पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर और परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ₹50 करोड़ की रंगदारी (फिरौती) के लिए धमकी भरा फोन आया है। रायपुर पुलिस ने 20 सितम्बर को आए इस कॉल के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि कॉल क्या वाक़ई लॉरेंस गैंग की ओर से आया, या फिर किसी ने डराने के लिए गैंग के नाम का उपयोग कर लिया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर का नाम लेकर उनके एक कर्मचारी के फोन पर यह धमकी दी गई है। फोन करने वाले अज्ञात आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया और 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

ढेबर परिवार की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल (Cyber Cell) की मदद से फोन कॉल को ट्रेस किया जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि धमकी देने वाला सच में बिश्नोई गैंग से है या किसी ने केवल उनके नाम का इस्तेमाल डराने के लिए किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button