राहुल गांधी 21-30 जून के बीच एक दिन रायपुर में… अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून से 30 जून के बीच किसी भी एक दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहेंगे। वे अभनपुर में होने वाले कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। यह शिविर अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन (चांदी मोड़, अभनपुर) में होगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए नियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए विशेष राजनीतिक ट्रेनिंग देने के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस शिविर के संबंध में सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसी शिविर में राहुल के एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को राज्य में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और नई ऊर्जा फूंकने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



