आज की खबर

छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे… मौसम में सुधार से शेड्यूल में बदलाव नहीं… आदेश जारी, 1 जुलाई वाली बातें अफ़वाह

Screenshot

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 16 जून से ही खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। पहले भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियों को 1 जुलाई तक बढ़ाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल अपने तय शेड्यूल के अनुसार 16 जून से ही खुलेंगे और 1 जुलाई वाली खबरें महज अफवाह थीं।

नए आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नियमित कक्षाएं 16 जून से शुरू होंगी। स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसी दिन से पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल बांटी जाएंगी। नए निर्देशों के अनुसार अब राज्य के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में राज्यगीत और गायत्री मंत्र अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button