आज की खबर

हैदराबाद इंवेस्टर्स मीट : सीएम साय की गूगल माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ से चर्चा और छत्तीसगढ़ आने का न्योता… देशभर के बड़े उद्योगपतियों से सीधा संवाद

हैदराबाद (तेलंगाना) में आज शुक्रवार, 12 जून को आयोजित में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने देश-विदेश के बड़े निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। इस इन्वेस्टर्स मीट में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्य रूप से आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा (Pharma) जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया। सूत्रों के अनुसार सीएम साय ने अपने प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह के साथ गूगल (google) और माइक्रोसॉफ्ट (microsoft) जैसी वैश्विक और बड़ी कंपनियों के अधिकारियों और सीईओ के साथ चर्चा भी की है।

इस इन्वेस्टर्स मीट में सीएम विष्णु देव साय ने उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया।  उन्होंने सुशासन सरकार की नीतियों को सामने रखा और छत्तीसगढ़ राज्य को निवेश का नया केंद्र बताया। हैदराबाद में हुई इस महत्वपूर्ण बिजनेस मीट में सीएम साय के साथ छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सरकार के पास इस मिशन के तहत करीब 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की जमीन तैयार करने का लक्ष्य है। राज्य सरकार की उदार औद्योगिक नीतियों के कारण हैदराबाद मीट में बड़ी संख्या में निवेशकों ने रुचि दिखाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button