आज की खबर

शराब बॉटल पर 20 रु ज़्यादा… चार एक्साइज इंस्पेक्टर सस्पेंड… धमतरी-बलौदबाज़ार डीईओ समेत 8 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग (तय कीमत से 20 रुपए बॉटल ज़्यादा) के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आबकारी उप निरीक्षकों (Sub-Inspectors) को सस्पेंड कर दिया है। 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सस्पेंड किए गए सब इंस्पेक्टरों में कौशल किशोर सोनी (रायपुर), प्रभाकर सिरमौर (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), पुरूषोत्तम सिन्हा (धमतरी) और मनराखन नेताम (बलौदाबाजार) शामिल हैं। यही नहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में जिला और सहायक आबकारी अधिकारियों सहित कुल 8 लोगों को नोटिस देकर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, जिनमें निरुपमा लोहार (जिला आबकारी अधिकारी, धमतरी), मुकेश अग्रवाल (जिला आबकारी अधिकारी, बलौदाबाजार), जलेश सिंह (बलौदाबाजार), अजय सिंह धुर्वे (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) और जेबा खान (सहायक जिला आबकारी अधिकारी रायपुर हैं। 

विभागीय जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद आबकारी आयुक्त ने यह कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स में शराब दुकानों में तय रेट से 10 से 20 रुपये ज़्यादा वसूले जाने का तथ्य सिद्ध होने के बाद विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। आबकारी विभाग ने साफ संदेश दिया है कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ और विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button