देश-विदेश

आशा भोंसले के निधन से देश गहरे शोक में… कल सोमवार को मुंबई में अंतिम संस्कार

भारत समेत दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए मशहूर मशहूर आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार, 12 अप्रैल 2026 को दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।  आशा ताई को शनिवार शाम को सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (कई अंगों के काम बंद करने) की वजह से उनका निधन हुआ। अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोंसले के पुत्र आनंद भोसले ने जानकारी दी कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे सोमवार सुबह 11 बजे उनके आवास पर आ सकते हैं।

आशा भोसले ने अपने 70 साल से लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए। उन्हें साल 2000 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’, और ‘पिया तू अब तो आजा’ जैसे गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं। आशा भोंसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बॉलीवुड हस्तियों और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button