छत्तीसगढ़
शराब तस्करी रोकने गई टीम पर कोचियों का जानलेवा हमला… इंस्पेक्टर-सिपाही समेत 3 घायल, एक गंभीर… हमलावरों की तलाश
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध शराब पकड़ने गई एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम पर हमला हुआ है, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत 3 लोग घायल हुए हैं।घटना बागबाहरा क्षेत्र के एक गांव में हुई है।
हमले में सब इंस्पेक्टर आनंद स्वर्णकार, सिपाही सौरभ सिंह और सेल्समैन ललित राजपूत घायल हुए हैं। सेल्समेन की हालत गंभीर होने के कारण उसे महासमुंद रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया आबकारी विभाग की 6 सदस्यीय टीम को इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। जब टीम वहां कार्रवाई करने पहुंची, तो शराब कोचियों और ग्रामीणों के साथ विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। बागबाहरा थाने में इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच व आरोपियों की तलाश कर रही है।



