आज की खबर

विधानसभा सत्र पर मंथन के लिए सीएम साय ने 18 को बुलाई कैबिनेट मीटिंग… कर्मचारी मुद्दों पर भी चर्चा-निर्णय संभव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार, 18 नवंबर को राज्य कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है। सभी मंत्रियों और संबंधित अफसरों को इस बैठक की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। कैबिनेट बैठक रायपुर के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक क्यों बुलाई गई, अभी इसकी अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीतियों और विधेयकों को अंतिम रूप दिया जाएगा।  विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट के ड्राफ्ट की समीक्षा और उसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बैठक में राज्य भर में चल रही धान खरीदी की व्यवस्थाओं की समीक्षा और किसानों या प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर फैसले हो सकते हैं। राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबित मांगों, निवेश प्रस्तावों और विभिन्न विभागों की नई नीतिगत पहलों पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button