लाइफस्टाइल

रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल ग्रुप का अयोध्या में स्टार होटल… प्रदेश के किसी भी समूह का अयोध्या में पहला आलीशान वेंचर


छत्तीसगढ़ कारोबार जगत के लिए अहम खबर ये है कि राजधानी रायपुर के विख्यात होटल समूह “बेबीलॉन कैपिटल” ने एक 3-स्टार होटल के साथ अयोध्या में एंट्री की है। यह होटल पहले चरण में साढ़े 3 एकड़ जमीन पर “बेबीलॉन कैपिटल- अयोध्या” के नाम से शुरू हुआ है। ग्रुप के प्रमुख परमजीत खनूजा ने अयोध्या में सितारा होटल शुरू करने की पुष्टि की और बताया कि पहले फेज में रूम्स और रेस्तरां के साथ होटल शुरू कर दिया गया है। संभवतः यह पहला ग्रुप है, जिसने अयोध्या में एक विशाल प्रोजेक्ट के साथ एंट्री की है।

अयोध्या में बेबीलॉन कैपिटल का लोकेशन भी बहुत सुविधाजनक है। यह पवित्र राम मंदिर से 7 किमी दूर तथा मंदिर तक जाने के लिए निर्मित “राम पथ” से केवल 200 मीटर दूर है। होटल की अयोध्या एयरपोर्ट से दूरी 4 किमी और रेलवे स्टेशन से दूरी 2.5 किमी है और लोकेशन ऐसी है कि यहाँ से मंदिर दर्शन के लिए आना जाना भी बेहद आसान है।

होटल बेबीलोन कैपिटल अयोध्या 100 लक्ज़री रूम्स, क्लास रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल और खूबसूरत लॉन समेत तमाम लक्ज़री फैसिलिटीज़ से युक्त है। पहले चरण में होटल 30 रूम्स, रेस्तरां-बैंक्वेट हॉल और लॉन साथ शुरू कर दिया गया है। श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु सिर्फ़ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों से भी इसलिए पहुँच रहे हैं, क्योंकि होटल बेबीलोन कैपिटल की लोकेशन बेहद सुविधाजनक है। ग्रुप के संचालक परमजीत (पप्पू) खनूजा ने बताया कि होटल के फाइनल फेज का काम तेजी से चल रहा है। “बेबीलॉन कैपिटल-अयोध्या” जल्दी ही पूरी क्षमता और स्टार फैसिलिटीज़ के साथ फंक्शन में आ जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button