आज की खबर

भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 के तीनों मैच रायपुर में… 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से… टिकट ऑनलाइन, जानिए कब से

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की सीरीज नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 16 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर (शुक्रवार), दूसरा मैच 18 अक्टूबर (रविवार) और तीसरा मैच 20 अक्टूबर (मंगलवार) को होगा। भारतीय टीम की कमान महिला क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन बैट्समैन स्मृति मंधाना संभालेंगी और शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी। दोनों टीमें अभ्यास के लिए क्रमशः 11 और 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंच रही हैं।

यह पहली बार होगा जब किसी इंटरनेशनल महिला टी-20 सीरीज के तीनों मैच रायपुर में ही खेले जाएंगे। सभी शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के टिकटों की बिक्री 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। टिकट पूरी तरह से ऑनलाइन बेचे जाएंगे। स्टेडियम में प्रवेश के लिए ई-टिकट (E-Ticket) की स्कैनिंग की जाएगी।

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई (Open Wi-Fi) उपलब्ध रहेगा ताकि टिकट स्कैन करने में कोई दिक्कत न आए। टिकट बुक करने वाले दर्शकों को तय अनुपात में पार्किंग पास भी ऑनलाइन ही दिए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button