आज की खबर

पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश, सरकार ने धान के नुकसान के लिए सर्वे का किया ऐलान… सीएम साय की घोषणा- RCB 6-4 के तहत हर प्रभावित किसान की मदद

चक्रवात अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। इस बारिश से धान की खड़ी फसल के साथ-साथ कटे हुए धान में नमी बढ़ने से किसानों को नुकसान की आशंका है। इसे देखते हुए साय सरकार ने क्षतिपूर्ति के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सर्वे की घोषणा कर दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम साय ने मीडिया से कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button