पूरी दिल्ली बैरिकेड के पीछे, सड़कें, ट्रेन, मेट्रो और सब बंद… “फ़ोर्स ही फ़ोर्स”, 40 हजार से ज़्यादा… फिर भी घुसे GEN-Z, अब तक 500 अरेस्ट

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने आज शनिवार को पूरे शहर की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सुरक्षा कर डाली है। लगभग सारी सड़कें ब्लॉक हैं और भारी चेकिंग चल रही है। दिल्ली जाने वाली 150 से ज़्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। पूरे शहर में धारा 163 लगा दी गई है। फिर भी सीजेपी के प्रदर्शनकारी दिल्ली में घुसने लगे हैं, जिन्हें अरेस्ट किया जा रहा है। एक जगह लाठीचार्ज की भी खबर है। इधर, सीजेपी नेताओं का दावा है कि आज सुबह जंतर-मंतर के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब 500 से ज्यादा लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरभ दास अपनी टीम के साथ मुंबई से दिल्ली पहुँच रहे हैं। मीडिया ने दीपके से प्रदर्शन की अनुमति के बारे में पूछा तो उनका जवाब करारा था- ज्ञानेश कुमार ने देश में वोटर लिस्ट से 18 करोड़ नाम काटने के लिए किसकी अनुमति ली थी? हम तो सिर्फ प्रदर्शन ही करना चाहते हैं। इस बीच, इसी प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए विख्यात यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुड़गांव में गिरफ्तार करने की खबर आई है।

देश के अधिकांश भाजपा शासित राज्यों में सीजेपी ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं की पहले ही धरपकड़ के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस की भारी किलेबंदी और सख्ती के कारण प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस बिना अनुमति के पहुंच रहे प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत (Detain) में ले रही है।

बता दें कि सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों (SIR विवाद) को लेकर आज सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर इस विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और तृणमूल कांग्रेस (TMC) जैसी पार्टियों ने भी समर्थन दिया है।
दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में धारा 163 (पहले की धारा 144) लागू कर दी है। शहर में करीब 40 हजार जवान और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। दिल्ली-एनसीआर में यातायात और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फोर्स ने अपने काबू में कर लिया है। 45 से अधिक मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए हैं, जो आज शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
दिल्ली आने और जाने वाली 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है ताकि प्रदर्शनकड़ी न पहुंचें। दिल्ली की सभी सीमाओं (बॉर्डर) पर कड़ा पहरा हैं, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं।



