आज की खबर

पीएम मोदी के 25 वर्ष : साय कैबिनेट रविवार को बैठी, “अभिनंदन प्रस्ताव” पास… सीएम बोले- पीएम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भी विकास के पथ पर

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक ऐतिहासिक ‘अभिनंदन प्रस्ताव’ (कृतज्ञता प्रस्ताव) पास किया है। सीएम साय ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी बड़े और सकारात्मक बदलाव आए हैं। प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे किए हैं। छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पीएम मोदी की 25 वर्षों की इस निष्काम जनसेवा यात्रा के लिए उनके प्रति आभार जताते हुए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। सीएम साय और मंत्रियों ने कहा कि पीएम मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में एक मजबूत आधारशिला के साथ आगे बढ़ रहा है।

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हाउस में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सीएम विष्णुदेव साय ने रेखांकित किया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के साथ साथ कई क्षेत्रों में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।  राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में बड़े फैसले ले रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं।सीएम साय ने कहा कि पीएम आवास योजना का तेजी से क्रियान्वयन और ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी योजनाओं से राज्य के हर वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है। यही नहीं, सुशासन और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के मामले में छत्तीसगढ़ अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button