आज की खबर

विशाल दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा कमान छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को… रायपुर व कई जिलों में एसपी रह चुके, अभी डेपुटेशन पर

देश की राजधानी नई दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली विशाल दिल्ली मेट्रो की कमान छत्तीसगढ़ के आईपीएस अफसर तथा डीआईजी संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ कैडर में 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह सीआईएसएफ में डेपुटेशन पर हैं। उन्हें दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में पदस्थ कर सुरक्षा की की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली मेट्रो 271 स्टेशन वाला बहुत बड़ा नेटवर्क है, जो दिल्ली और सटे यूपी व हरियाणा के शहरों को जोड़ता है। हाल में ही 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है।

 

आईपीएस संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ के जिलों में एसपी रहते हुए नशे के ख़िलाफ़ चलाए गए अभियान “निजात” के लिए याद किया जाता है। वे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर व कोंडागांव जिले में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी भी रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा कमान मिलने से पहले यानी अब तक वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ ज़ोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों व पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button