आज की खबर

जमीन के सौदे में 4 करोड़ रंगदारी, धमकी का आरोप… कुबेर और अनवर समेत 6 के ख़िलाफ़ एफआईआर… कई साल से चल रहा है लेनदेन का विवाद

राजधानी रायपुर में जमीन के पुराने सौदे को लेकर एक कारोबारी से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी (जबरन वसूली) मांगने, मारपीट करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑनलाइन FIR को ‘सेंसिटिव’ (संवेदनशील) श्रेणी में डाल दिया है।

पुलिस के अनुसार कालीबाड़ी निवासी 62 वर्षीय जमीन कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र कुमार (पांडेय) और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला 2018 के एक जमीन सौदे से जुड़ा है, जिसमे लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि 26 और 27 सितंबर को हुई बैठकों में 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और मना करने पर होटल वेलिंगटन में मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) में एक्सटॉर्शन और धमकी जैसी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button