देश-विदेश

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी पहली बार हफ्तेभर में आएंगी रायपुर… सीएम साय ने दिल्ली में मुलाक़ात कर सरकार के कार्यों का दिया ब्योरा

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभार स्मृति ईरानी के हफ्तेभर में रायपुर आने की संभावना है। उनका प्रवास दो-तीन दिन का होगा, जिसमें संगठन की हर इकाई के कामकाज पर मंथन होने वाला है। इससे पहले, सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की है।

प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बस्तर में विकास और बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार, किसानों की आय एवं कृषि आधारित गतिविधियों तथा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे। सीएम साय ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button