आज धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ और शुभ संयोग… इस बार 20 घंटे रहेगा खरीदारी का मुहूर्त
छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आज शुक्रवार, 6 नवम्बर को धनतेरस (धनत्रयोदशी) का खरीदी मुहूर्त शुरू हो गया है। इस साल धनतेरस पर हस्त नक्षत्र और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ व शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार यह खरीदारी के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवम्बर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अगले दिन 7 नवम्बर को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी, जिसके कारण राहुकाल को छोड़कर खरीदारी का अखंड महामुहूर्त करीब 20 घंटे तक बना रहेगा। धनतेरस की खरीदारी के दौरान राहुकाल का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इस समय में की गई खरीदारी या शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
धनतेरस खरीदारी के शुभ मुहूर्त
आज दिनभर और रात में खरीदारी के लिए कई श्रेष्ठ चौघड़िया और अभिजित मुहूर्त हैं:
लाभ चौघड़िया: सुबह 07:54 AM से 09:16 AM तक
अमृत चौघड़िया: सुबह 09:16 AM से 10:39 AM तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 PM से 12:45 PM तक
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 PM से 01:24 PM तक
चर चौघड़िया: दोपहर 04:09 PM से 05:31 PM तक
लाभ चौघड़िया (रात्रि): रात 08:46 से 10:24 PM तक
7 नवम्बर : रात 12:01 AM से 03:16 AM तक
मुख्य शहरों में राहुकाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल के दौरान नई वस्तुएं घर लाने या वाहन खरीदने से बचना चाहिए। देश के प्रमुख शहरों में आज का राहुकाल समय इस प्रकार है:
शहर राहुकाल का समय (6 नवम्बर 2026)
दिल्ली: सुबह 10:42 AM से दोपहर 12:05 PM तक
मुंबई: सुबह 10:57 AM से दोपहर 12:22 PM तक
कोलकाता: सुबह 09:56 AM से 11:20 AM तक
बेंगलुरु: सुबह 10:36 AM से दोपहर 12:03 PM तक
हैदराबाद: सुबह 10:34 AM से दोपहर 12:00 PM तक
चंडीगढ़: सुबह 10:45 AM से दोपहर 12:14 PM तक



