आज की खबर

रेत, रियल एस्टेट और बुलियन ट्रेडिंग के ब्याज में खून… सरकारी टीचर ने साथी शिक्षक को ही मार डाला… 30 लाख रुपए के ब्याज के कारण कत्ल

रायपुर से लगे आरंग में सरकारी टीचर शिवकुमार चंद्राकर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे ही कर दिया है। यह सनसनीखेज वारदात मृतक के ही साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा ने अंजाम दी थी। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है। मृतक और आरोपी टीचर पिछले 4 साल से रेत, रियल एस्टेट और बुलियन में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहे थे। इन धंधों के लिए आरोपी ने शिवकुमार को 30 लाख रुपये उधार दिए थे जिसके एवज में 3 ब्लैंक चेक भी लिए थे। लेकिन पिछले 3 महीनों से ब्याज बंद होने के कारण दोनों में अक्सर झगड़ा व गाली-गलौज होती थी, जिसकी परिणीति हत्या में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्रप्रकाश ने 17 सितंबर की सुबह स्कूल पहुंचकर अपनी मोबाइल लोकेशन बंद की और बहाना बनाकर बाहर निकल गया।इसके बाद वापस लौटा और VSK ऐप के बजाय दूसरे के फोन से उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज और VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को पकड़ा। उसे सफेद एक्टिवा पर ग्रामीणों ने भी मृतक के साथ आखिरी बार देखा था।

आरोपी चंद्रप्रकाश ने पुलिस को बताया कि ब्याज नहीं मिलने से वह बेहद गुस्से में था। वारदात को दोपहर वह शिवकुमार को सुनसान महानदी तट ले गया। वहां धारदार हथियार और हथौड़े से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह शव देखकर पुलिस को खबर दी। आज पुलिस ने इस मामले में स्कूटी, हथियार, हथौड़ा, ब्लैंक चेक, मोबाइल और खून से सने कपड़े जब्त कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button