जेम्स कैमरून की AVTAR-4 और 5 की तैयारी शुरू… इस बार पैंडोरा के साथ EARTH का हाल भी… नावी में 6 साल का टाइम जंप
जेम्स कैमरून की टाइटैनिक के बाद सबसे बड़ी मूवी अवतार सीरीज अवतार 3′ (Avatar: Fire and Ash) के बाद भी ‘पैंडोरा’ की कहानी खत्म नहीं हुई है, बल्कि इसके आगे दो और बड़े पार्ट्स आने वाले हैं। डिज्नी और जेम्स कैमरून ने आधिकारिक तौर पर Avatar 4 और Avatar 5 की रिलीज डेट और भविष्य का पूरा प्लान तय कर दिया है।
Avtar 4 : यह फिल्म 21 दिसंबर 2029 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Avatar 5: इस फ्रैंचाइज़ की आखिरी और निष्कर्ष वाली फिल्म 19 दिसंबर 2031 को रिलीज शेड्यूल की गई है।
अब तक की कहानियों में हमने सिर्फ पैंडोरा ग्रह को देखा है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Avatar 4 और 5 में कहानी पहली बार पृथ्वी (Earth) पर जाएगी। इसमें दिखाया जाएगा कि इंसानों ने अपनी धरती को कितना बर्बाद कर दिया है और वहां बचे हुए 20 अरब लोगों का क्या हाल है। ‘अवतार 4’ की कहानी में एक 6 साल का लंबा टाइम जंप देखने को मिलेगा। इस वजह से जो नावी (Na’vi) बच्चे अब तक छोटे थे, वे बड़े योद्धाओं के रूप में नजर आएंगे। पैंडोरा के और भी अनोखे और खतरनाक कबीलों से जेक सुली के परिवार का सामना होगा।



