आज की खबर

जांबाज़ सारंग हेलीकॉप्टर टीम का नया रायपुर में पहली बार 2 नवंबर को एयर-शो… सेंध लेक इलाके में होगा शो, 30 अक्टूबर से रिहर्सल

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर नवा रायपुर में सेंध लेक (Sendh Lake) के ऊपर में 2 नवंबर को भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ टीम का भव्य हेलीकॉप्टर-शो आयोजित होने जा रहा है। सारंग टीम 6 स्वदेशी ‘ध्रुव’ (Dhruv) हेलीकॉप्टर के साथ आसमान में अपनी अद्भुत कलाबाजी और फॉर्मेशन फ्लाइंग का लाइव प्रदर्शन करेंगी। रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार ने छत्तीसगढ़ में पहली बार होने वाले इस हेलीकॉप्टर-शो के लिए वायुसेना, रायपुर एयरपोर्ट, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सारंग टीम और हेलीकॉप्टर्स के 30 अक्टूबर को रायपुर आने की संभावना है और संभवतः उसी दिन से रिहर्सल शुरू हो जाएगी।

सेंध लेक एरिया में होने वाले इस ऐतिहासिक हेलीकॉप्टर शो के दौरान भारतीय वायुसेना की सारंग डिस्प्ले टीम अपने करतब दिखाएगी। इस दौरान वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ (Akashganga) पैराशूट टीम भी स्काईडाइविंग और पैराशूट जंप के जरिए अपना दमखम दिखाएगी। पिछले साल राज्योत्सव पर रायपुर ने एयरफोर्स की “सूर्यकिरण” टीम के हल्के लड़ाकू विमानों के साथ करतब देखे थे।

रायपुर प्रशासन ने सेंध लेक कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक रूटिंग, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट और मेडिकल एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था कर दी है। इस हेलीकॉप्टर शो के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, उनकी कैबिनेट के अधिकांश मंत्री और प्रदेश के आला प्रशासनिक-पुलिस अफसर भी मौजूद रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button