आज की खबर

फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल… क्रिश्चियन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अरेस्ट… पुलिस को एक और आरोपी की तलाश

राजधानी रायपुर में आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी के मामले में ‘क्रिश्चियन फोरम’ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद रायपुर में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

पुलिस के अनुसार फ़ेसबुक पर हंसराज गोयल नामक व्यक्ति की एक पोस्ट पर अरुण पन्नालाल की आईडी से भगवान शिव को लेकर टिप्पणी की गई थी। भाजपा और हिंदू संगठनों का आरोप है कि जानबूझकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में नफरत फैलाने के लिए यह टिप्पणी की गई। शुक्रवार, 7 अगस्त की रात घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रायपुर में अरुण पन्नालाल के घर के सामने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी और अन्य कार्यकर्ताओं की लिखित शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 352(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को सुबह कोर्ट ने उन्हें 21 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले के दूसरे आरोपी हंसराज गोयल की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button