आज की खबर

प्रदेश भाजपा ने अब तक बनाए 19 लाख सदस्य… मुहिम को ताकत देने सीएम साय व नेता 25 को बूथ में… वहीं करेंगे भोजन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश भी रहेंगे रायपुर के एक-एक बूथ में

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। पार्टी ने अब तक प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं। सदस्यता लक्ष्य बहुत बड़ा है, इसलिए पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यानी 25 सितंबर से पार्टी ने इस अभियान को और ताकत देने की तैयारी कर रही है। इस दिन सीएम विष्णुदेव साय तथा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पार्टी के सभी नेता एक-एक बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान की रफ्तार बढ़ाएंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत भी रायपुर एक-एक बूथ में छह से सात घंटे रहेंगे। 25 सितंबर को भाजपा ने हर बूथ पर सौ-सौ सदस्य बनाने की तैयारी कर ली है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम साय समेत सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी 5 से 7 घंटे तक एक-एक बूथ में रहेंगे। इस दौरान वे लोगों से मिलेंगे और उनके साथ वहीं भोजन भी करेंगे। ‘मोर बूथ मोर अभियान’ नाम की इस मुहिम के तहत सीएम साय दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ में रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना बूथ में जाएंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी उत्तर के तुलसाघाट बूथ और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा शहर के बूथ नंबर 234 में रहेंगे। भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर के बूथ नंबर 173 में और विधायक लता उसेंडी मसोरा-2 बूथ में जाएंगी। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भनपुरी मंडल के प्रगति नगर  बूथ में शामिल होंगे। मंत्री रामविचार नेताम डौरा के लुरंगी फतेपुर, मंत्री दयालदाय बघेल नवागढ़ के नौदल बूथ, मंत्री ओपी चौधरी कोड़ातराई के बूथ नंबर 159, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लटोरी के मरीप बूथ में, मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के 183 नंबर बूथ में तथा मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार ग्रामीण के बूथ नंबर 139 में मौजूद रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button