आज की खबर

The Stambh Breaking : टॉप माओवादी लीडर नरहरि व पत्नी का तेलंगाना में सरेंडर… 50 साल से अंडरग्राउंड था… थोड़ी देर में तेलंगाना डीजीपी की ब्रीफिंग

प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति (CC) के सदस्य पसानुरी नरहरि उर्फ संतोष ने अपनी पत्नी पूनम उर्फ शोभा के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। लगभग 45 वर्षों तक भूमिगत रहने के बाद सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के कारण नरहरि ने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना डीजीपी इस बारे में कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस करनेवाले हैं।
शीर्ष माओवादी नेता नरहरि पर छत्तीसगढ, झारखंड, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में एक करोड़ रुपए से ऊपर तक का इनाम घोषित था। नरहरि माओवादी संगठन का केंद्रीय समिति सदस्य होने के साथ-साथ बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी, ईस्ट रीजनल ब्यूरो और झारखंड टेक्निकल डिविजन के प्रभारी के रूप में काम कर रहा था। पत्नी पूनम भी संगठन में क्षेत्रीय समिति (Regional Committee) की सदस्य थी। 

नरहरि मूल रूप से तेलंगाना के हनमकोंडा जिले के काजीपेट मंडल के सोमिडी गांव का निवासी है। सूत्रों के अनुसार झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र में केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े एंटी-नक्सल सर्च ऑपरेशन के कारण नरहरि ने हथियार डालने का फैसला किया। तेलंगाना पुलिस के आधिकारिक बयानों के अनुसार अब राज्य से केवल कुछ ही शीर्ष कैडर सक्रिय बचे हैं। पुलिस ने बचे हुए सभी भूमिगत माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button