आज की खबर
The Stambh Breaking : 16 और पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले… इनमे लंबे समय से एक जगह जमे अफसर, देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर गुरुवार को 16 और पुलिस इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी की गई है। डीजीपी अरुणदेव गौतम के दस्तखत से जारी इस लिस्ट में भी कुछ इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर थे। पुलिस मुख्यालय ने बस्तर नहीं जाने वाले और लंबे समय से जमे पुलिस अफसरों को हटाने का सिलसिला शुरू किया है और संकेत मिले हैं कि और भी तबादला सूचियां आ सकती हैं।



