आज की खबर

रायपुर के राइस मिलर का शव चंडीगढ़ ताज होटल में मिला… मार्कफेड की बैठक में गए थे… कुछ तथ्यों पर पुलिस जुटी जांच में

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बड़े चावल कारोबारी दीपक मित्तल (56 वर्ष) चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पांच सितारा ताज होटल के एक कमरे में आज बुधवार को सुबह मृत पर गए हैं। दीपक मित्तल रायपुर में ‘संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और राइस मिल मालिक थे। उनके कमरे से चंडीगढ़ पुलिस को कुछ दवाइयां और बॉटल मिली है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवती को कल रात कमरे के पास देखा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक दीपक मित्तल मार्कफेड की एक बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। उन्होंने ने दो दिन पहले होटल में रूम लिया था। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब होटल का एक वेटर उनके कमरे के पास पहुंचा, तो दरवाजा खुला था। अंदर दीपक बेड पर बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी के मुताबिक शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस kलेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल से आने वाली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button