आज की खबर

भजायुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित… छत्तीसगढ़ को भी मिली एक सीट… सीएम साय ने दी बधाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने पार्टी प्रमुख नितिन नवीन की सहमति से आज कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को लिया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यकारिणी की सूची शेयर करते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं को बधाई दी है।

भाजयुमो की नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा और प्रतिनिधित्व मिलने से छत्तीसगढ़ के भाजपा गलियारों में उत्साह है। इससे पहले भाजपा के मुख्य सांगठनिक फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़ से दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक (IT सेल प्रमुख) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इसके साथ ही महासमुंद की सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा नेताओं की नई ऊर्जा और समर्पण से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button