आज की खबर

कोल लेवी स्कैम : पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल 17 जुलाई तक रिमांड पर EOW को… अगले आठ दिनों की पूछताछ में शराब स्कैम भी उठेगा

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी (कोयला घोटाला) में गिरफ़्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर की विशेष अदालत ने 17 जुलाई तक रिमांड पर ईओडब्लू (EOW) को सौंप दिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने 3  साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के बाद आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया था। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब EOW की टीम उनसे पैसों के लेन-देन, अन्य सहयोगियों की भूमिका और इस राशि के उपयोग को लेकर अगले 8 दिन तक सघन पूछताछ करेगी।

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ लंबी फरारी के कारण कोर्ट से स्थाई वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी के लिए ईओडब्लू ने हफ़्तेभर से शिकंजा कसा था। रामगोपाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लगातार दो दिनों तक पूछताछ किए जाने के बाद उन्होंने सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें कोल लेवी केस में अरेस्ट कर लिया गया।

ईओडब्लू सूत्रों के अनुसार कोल लेवी स्कैम के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के पास से जब्त डायरी में करोड़ों रुपये की एंट्री मिली थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि कोयला घोटाले और शराब घोटाले की अवैध वसूली का यह पैसा रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से ही ठिकाने लगाया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button