आज की खबर

The Stambh Breaking : कांग्रेस ने अमित जोगी, वृहस्पति समेत 2 दर्जन नेताओं की वापसी के आवेदन नहीं किए निरस्त… अनुशासन समिति अगली बैठक में करेगी चर्चा, कई की वापसी संभव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस से बड़ी खबर निकलकर आई है। आज शुक्रवार को पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज के नेतृत्व में हुई प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की समिति की बैठक में पार्टी में वापसी के लिए उन 36 आवेदनों पर विचार हुआ है, जिन्हें विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाला जा चुका है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इनमे से विचार के बाद लगभग 10 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अर्थात् पार्टी में इनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं है। लेकिन बड़ी खबर यह आई है कि रेणु जोगी, अमित जोगी, वृहस्पति सिंह समेत दो दर्जन से ज़्यादा नेताओं के आवेदनों और प्रस्ताव को विचार विमर्श के बाद निरस्त नहीं करने का फ़ैसला कर लिया गया है। इन सभी आवेदनों को अनुशासन समिति कि अगली बैठक में फिर विचार के लिए रखा जाएगा और संभावना है कि अधिकांश की वापसी की अनुशंसा कर दी जाएगी। हालांकि अधिकृत तौर पर इस बारे में पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कांग्रेस के अधिकृत सूत्रों ने केवल यही बताया है कि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक राजीव भवन में हुई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, प्रभारी सचिव एस.सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड वर्चुअल रूप से जुड़े तथा प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, धनेश पाटिला, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, जे.पी श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा और नरेश ठाकुर शामिल हुये। कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बैठक में विधानसभा चुनाव एवं निकाय चुनाव के समय की गयी कार्यवाहियो तथा कांग्रेस प्रवेश के लिये प्राप्त आवेदनो पर चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button