आज की खबर

सरकार ने नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के डेढ़ सौ इंजीनियरों का पता बदला, कई बरसों से एक जगह जमे थे

साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ तकरीबन डेढ़ सौ इंजीनियरों का तबादला कर दिया है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अमेरिका जाते ही तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इसमें रायपुर और दुर्ग से लेकर तकरीबन सभी नगर निगम और नगरपालिकाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें कई अधीक्षण यंत्री (एसई) और कार्यपालन यंत्री (ईई) के साथ-साथ जूनियर इंजीनियर तक प्रभावित हुए हैं। बताया गया है कि इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे इंजीनियर हैं, जो लंबे समय से एक जगह पर पदस्थ थे। तबादले सीएम से समन्वय के आधार पर किए गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री चूंकि इस कार्य सप्ताह में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए तबादलों में संशोधन की गुंजाइश भी कम ही है। इस आदेश से रायपुर नगर निगम समेत प्रदेशभर के नगरीय निकायों में खलबली मची हुई है। रायपुर नगर निगम से ईई पदमाकर श्रीवास, संजय कुमार वर्मा और इमरान खान तथा शहरी विकास अभिकरण से एमपी गोस्वामी का तबादला किया गया है। भिलाई नगर निगम के एसई मनोज टाकुर को रायपुर स्मार्ट सिटी में एजीएम बनाकर लाया गया है। बिरगांव नगर निगम के भी कुछ इंजीनियर तबादले से प्रभावित हुए हैं। जहां तक सब इंजीनियरों का सवाल है, ये भी बड़ी संख्या में तबादले से प्रभावित हुए हैं। कुछ सब इंजीनियरों के पूर्व में हुए तबादलों में संशोधन का आदेश भी इन्हीं के साथ जारी किया गया है। सभी प्रभावित इंजीनियरों को तबादले के सात दिन के भीतर ज्वाइनिंग देनी है।

नगरीय निकाय इंजीनियरों की तबादला सूची

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button