आज की खबर

तूफानी नाले की गहराई में चौथे दिन मिली कार, उसी में पूर्व सरपंच और पत्नी का शव… सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में निकाली कार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रविवार शाम, 26 जुलाई को भारी बारिश के बाद उफनते लात नाले को पार करते समय लापता हुए घोटलाबड़े गांव के पूर्व सरपंच तथा कारोबारी देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल का शव चार दिन बाद आज बुधवार की शाम मिल गया है। दोनों स्विफ्ट कार में थे, जो पुल पर तेज बहाव के कारण बेकाबू हुई और बह गई। कार करीब-करीब पौन किमी दूर नाले की गहराई में मिली। पति-पत्नी के शव उसी में थे। कार में हादसे के समय ड्राइवर भी था। उसने किसी तरह बहती कार से निकलकर अपनी जान बचा ली थी।

Screenshot

चार दिन से एसडीआरएफ-एनडीआरएफ, प्रशासन और पुलिस के इस संयुक्त और छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन में लगी टीमों ने जब पानी के भीतर कार खोजी, वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। शवों को पीएम के लिए भेजवाया जा रहा है। लगातार बारिश और बड़े तथा गहरे लात नाले में चले इस तलाशी अभियान में भारी दिक्कतें आयीं। परसों से यहाँ एनडीआरएफ की टीम भी आ गई थी, लेकिन तेज बहाव में सब बेबस थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button