आज की खबर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 40 लाख से कहीं ज़्यादा “आशीर्वाद के दीयों” से जगमगाया छत्तीसगढ़… खारुन नदी पर सवा लाख दीयों के साथ सीएम साय ने की महाआरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर आज 17 सितंबर को राजधानी रायपुर अलग अलग स्थानों पर हुए बड़े-छोटे आयोजनों के ज़रिए लगभग 20 लाख “आशीर्वाद के दीयों” की रोशनी से जगमगा उठी। अकेले रायपुर शहर का महादेव घाट सवा लाख दीपों की ज्योति से जगमगा उठा। खारुन नदी के तट पर विराट दीपोत्सव एवं महाआरती कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय शामिल हुए।  श्रद्धा, आस्था और जनभागीदारी के इस अनुपम संगम के बीच खारुन मैया की भव्य महाआरती की गई। रायपुर में ही इनडोर स्टेडियम में पीएम मोदी की एक विशाल और भव्य रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्वलित किए गए। मरीन ड्राइव और भारतमाता चौक समेत जगह-जगह आशीर्वाद के दिए जलाकर लोगों ने पीएम मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की।

महादेवघाट पर भव्य महाआरती में शामिल सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वे दिन-रात 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में जुटे हैं और उनके नेतृत्व में आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम साय ने कहा कि खारुन मैया के पावन तट पर प्रज्वलित सवा लाख दीप प्रधानमंत्री के प्रति छत्तीसगढ़वासियों के स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति हैं। इस विराट दीपोत्सव के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती एवं आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ खारुन मैया की महाआरती की गई। सीएम साय ने भी महाआरती में सहभागिता की। इस अवसर पर पीएम मोदी मोदी को समर्पित साध्वी प्रज्ञा भारती द्वारा रचित एवं स्वरबद्ध गीत का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button