आज की खबर

छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म… सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने पर विचार का वादा किया… स्वास्थ्य मंत्री से इसी माह सकारात्मक पहल का आश्वासन

छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टर्स की लगभग 10 से चल रही हड़ताल आज बुधवार को ख़त्म होने की खबर आई है। इंटर्न डॉक्टर्स तथा जेडीए की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से आज हुई मुलाकात और उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा के बाद यह डेवलपमेंट हुआ है। चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

इंटर्न डॉक्टर्स से मुलाकात में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए इंटर्न डॉक्टर्स से कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए भी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button