आज की खबर

रामगोपाल के धमतरी निवास पर ईडी का छापा… रायपुर में भी एक-दो जगह जांच की अपुष्ट खबरें… छापेमारी शराब-कोल लेवी स्कैम के सिलसिले में

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर छापेमारी की है। इसके साथ ही रायपुर में भी उनसे जुड़े करीबियों के ठिकानों पर सर्वे की खबरें हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले, कोयला घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

छापे में अब तक क्या मिला, इस बारे में ईडी की ओर से आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। ईडी की 8 सदस्यीय टीम दो अलग-अलग वाहनों से सुबह करीब 7 बजे रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित सिहावा रोड वाले घर पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अधिकारी घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों को खंगाल रहे हैं। रायपुर में कहां जांच चल रही है, इसका खुलासा होना बाकी है। राजधानी में रामगोपाल अग्रवाल के कई नज़दीकी रिश्तेदारों के निवास और दफ्तर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button