आज की खबर
कुछ बड़ा होने वाला है..! एक एएसपी, 8 डीएसपी व एक इंस्पेक्टर एसीबी-ईओडब्लू भेजे गए… जीएडी सेक्रेटरी से जारी आदेश यहाँ देखें
साय सरकार ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से निकालकर एक एडिशनल एसपी, आठ डीएसपी और एक इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन ब्यूरो-आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग ईओडब्लू में भेज दिया है। इन सभी को प्रतिनियुक्ति पर acb-eow में पदस्थ करने के आदेश सीधे सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव रजत कुमार के दस्तख़त से जारी हुए हैं। आदेश की तारीख़ 13 जुलाई है, लेकिन यह आज, 21 जुलाई को वायरल हुआ है और आला अफ़सरों के अनुसार आदेश सही है। इस आदेश से पुलिस गलियारों में खलबली है और चर्चा है कि सरकार किसी बड़ी कार्रवाई के हिसाब से एजेंसी की ताक़त बढ़ा रही है। आदेश यहाँ देख सकते हैं:-





