छत्तीसगढ़ की सीनियर IAS शर्मा रायपुर में करेंसी टावर की लिफ्ट में फंसी… आधा घंटे बाद निकाली गईं, शासन में हड़कंप
छत्तीसगढ़ की सीनियर आईएएस ऋचा शर्मा सोमवार को सुबह 6.30 बजे राजधानी के वीआईपी तिराहे पर करेंसी टावर की लिफ्ट में फंस गईं। तकरीबन एयर टाइट लिफ्ट के अंदर आधा घंटा फंसे रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। लिफ्ट का दरवाजा मुश्किल से खुला और एसीएस ऋचा शर्मा को बाहर लाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ करेंसी टावर की लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने का कोई रास्ता, जिससे एसीएस शर्मा को घबराहट हुई और रोने भी लगीं। बताते हैं कि लिफ्ट में कोई इमरजेंसी अलार्म सिस्टम या हेल्पलाइन नंबर नहीं था। एसीएस शर्मा ही किसी तरह अंदर से फोन कर आला अफसरों फ़ोन किया, इसके बाद हड़कंप मचा। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया। लोगों का कहना है कि बिना हवा और रोशनी के इतनी देर तक बंद रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी और बाहर आकर भी उन्हें सामान्य होने में समय लगा।



