आज की खबर

इंडोर स्टेडियम, कोतवाली-सदर, सुभाष स्टेडियम समेत कई सड़कें कल सुबह से शाम तक बंद… भाजपा की आक्रोश रैली-सभा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति बिल पास नहीं होने के विरोध में सोमवार, 20 अप्रैल को बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम से आक्रोश रेली निकाली जाएगी। यहां से रैली प्रमुख मार्गों से होकर स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा होनी है। रैली और सभा के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सुबह से शाम तक सड़कें बंद करने तथा रूट डायवर्सन प्लान कर लिया है। अगर आप रोजाना बुढ़ेश्वर मंदिर चौक, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक और सदर बाजार से गुजरते हैं, तो सोमवार के लिए दूसरी सड़क प्लान करके घर से निकलें।

ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी रायपुर के लिए सोमवार की एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी में सात रास्तों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है। जहां सड़क बंद की जाएंगी, वहां ट्रैफिक पुलिस वैकल्पिक रास्ते भी बताएगी। जिन मार्गों को बंद किया जा रहा है, वह इस प्रकार हैंः-

1. बुढ़ेश्वर मंदिर, श्याम टाकीज, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस।
2. श्याम टॉकीज से सदानी चौक होकर सदर बाजार।
3. महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम वाली रोड।
4. कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम की सड़क।
5. बंजारी बाबा चौक से सुभाष स्टेडियम सड़क।
6. ⁠कालीबाड़ी चौक से कोतवाली तक सड़क।
7.आकाशवाणी काली मंदिर से नल घर चौक।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button