छत्तीसगढ़

जशपुर के पहाड़ों से चार्टर्ड प्लेन की टक्कर और धुएं के गुबार के फोटो-वीडियो से सनसनी… आरा पहाड़ियों पर मलबे की तलाश जारी… अभी तक कुछ नहीं मिला-SSP डॉ लालउमेद

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज 20 अप्रैल को एक निजी विमान (चार्टर्ड प्लेन) के क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आई है। वायरल हुए दो फोटो और एक वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आरा पहाड़ियों (रतनपहली जंगल के पास) में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निजी विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक पहाड़ियों/पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर से देखा गया।

इधर, हादसे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर के कलेक्टर और एसएसपी डॉ लालउमेद सिंह राहत एवं बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। द स्तम्भ ने आरा के जंगलों में मौजूद एसएसपी से शाम 5 बजे मोबाइल फ़ोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि जिस जगह हादसे के फोटो-वीडियो चल रहे हैं, वहाँ अभी मलबा या हादसे के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिर भी, फोर्स के जवान, प्रशासन के ऑफिसर और ग्रामीण जंगल-पहाड़ियों के चप्पे चप्पे को देख रहे हैं। विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button