आज की खबर

नाइजीरिया से बीपी मशीन में भरकर कोकीन की रायपुर स्मगलिंग… दिल्ली में छापा, 10 लाख रु कैश के साथ दो अरेस्ट

रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली में छापा मारकर नाइजीरियन सिंडिकेट के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नाइजीरिया से ऑपरेट हो रहा था। बीपी मशीन के बॉक्स में कोकीन छिपाकर कोरियर से रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में सप्लाई की जा रही थी। छापेमारी में पकड़े गए तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स और दिल्ली के सन्नी शर्मा को पुलिस रायपुर लेकर आई है। आरोपियों से 9.70 लाख रुपए नकद, 5 आईफोन और 3 चेकबुक बरामद की गई हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले 6 महीनों में इनके बैंक खातों से लगभग 2 करोड़ रुपए का ड्रग्स मनी ट्रांजेक्शन हुआ है। यह कार्रवाई 19 मार्च 2026 को रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में कृष्णगोपाल अग्रवाल की 4.55 ग्राम कोकीन के साथ हुई गिरफ्तारी के बाद की गई है। पूछताछ के बाद कड़ियाँ जुड़ती गईं और रायपुर पुलिस ने दिल्ली के तिलक नगर में रेड मारकर इस सिंडिकेट को ध्वस्त किया। गिरोह का सरगना नाइजीरिया में बैठा ‘चिची’ नामक व्यक्ति बताया जा रहा है, जो पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button