आज की खबर

अबूझमाड़ में जवानों को जंगल में मिली बारूदी सुरंग… निकालकर निष्क्रिय कर रहे थे और धमाका, डीआरजी के 3 जवान शहीद

(बस्तर में लैंडलाइन धमाके का फाइल चित्र)

कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ से लगे जंगलों में पूर्व में बिछाई गई बारूदी सुरंग के धमाके में डीआरजी जवानों की मृत्यु हो गई और एक को बेहद गंभीर बताया गया है। छोटेबेठिया क्षेत्र में डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग कर रही थी, तब उन्हें नक्सलियों द्वारा दबाई हुई बारूदी सुरंग मिली। इसे निकालकर निष्क्रिय किया जा रहा था, तभी धमाका हुआ और जवान चपेट में आ गए।

इस हादसे में डीआरजी के इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है बस्तर आईजी सुंदरराज ने धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं, लेकिन इस बार दुर्भाग्यवश विस्फोट अचानक हो गया। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग और सुरक्षा अभियान और तेज कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button