सीएम साय का औचक निरीक्षण शुरू… जशपुर के गांव में IAS सुबोध सिंह, रजत बंसल के साथ उतरे… पीएम आवास में ईंट जोड़ी

सुशासन तिहार में सबसे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने औचक निरीक्षण रविवार, 3 मई से शुरू कर दिया है। सीएम पहले दिन जशपुर में पत्थलगांव ब्लॉक के भैंसामुड़ा में उतरे। उनकी नज़र अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन पीएम आवास पर पड़ी। सीएम ने काफिला रुकवाया और करनी लेकर दीवार पर कुछ ईंटें लगाकर सबको भावुक कर दिया। लोगों को भावुक कर दिया। उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और जनसंपर्क कमिश्नर रजत बंसल भी थे।
भैसामूड़ा में मुख्यमंत्री साय की इस सहज और आत्मीय पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। सबने भावुक होकर सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिल रहा है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और बेहतर बनेगा। इस दौरान सीएम ने चंदागढ़ के राजमिस्त्री से रोजगार, दैनिक मजदूरी और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह पहल केवल एक निरीक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह गरीबों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गई। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक रहा और शासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ। इस दौरान पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक गोमती साय, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ लालउमेद सिंह भी मौजदू रहे।



