नाश्ते के लिए मशहूर दुर्ग के जलाराम होटल में जिस्मफरोशी… पुलिस का छापा, संचालक और लड़कियों समेत सात अरेस्ट
दुर्ग में इंदिरा मार्केट के मशहूर जलाराम होटल में पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। होटल बिल्डिंग में नीचे मिठाई और आइसक्रीम पार्लर हैं, जबकि ऊपर बने लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई में 3 युवतियां, 2 ग्राहक और 2 होटल संचालक समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार जलाराम होटल में नए ग्राहकों को आने की अनुमति नहीं थी। केवल उन पुराने ग्राहकों को ही एंट्री मिलती थी जिनके मोबाइल नंबर संचालकों के पास पहले से सेव थे। इंदिरा मार्केट के स्थानीय निवासियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि इस होटल में लंबे समय से संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की तीन गाड़ियों ने दोपहर करीब 3 बजे पूरे होटल को घेर लिया और तलाशी शुरू की। इस तलाशी में लड़कियां और कस्टमर मिल गए। होटल संचालकों समेत सात लोगों को थाने ले जाया गया। आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।



