आज की खबर

छत्तीसगढ़ : खाना खाकर हाथ दो रही थीं मासूम बहनें… भारी बारिश से दीवार ढहकर उन्हीं पर गिरी… दोनों बच्चियों की मृत्यु

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के राउरपुर गांव में 28 जून, रविवार को लगातार हो रही बारिश के कारण एक जर्जर कच्ची दीवार ढह गई। जिसमें दबकर दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान वंशिका कोसले (12 वर्ष) और राधिका कोसले (10 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बहनें खाना खाने के बाद मकान की दीवार के पास हाथ धो रही थीं और उनकी बुआ वहीं पास में बर्तन साफ कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

यह हादसा ओमप्रकाश कोसले के घर पर हुआ। दोनों बच्चियां एक दिन पहले ही रायपुर से अपने गांव लौटी थीं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही थी, जिससे मिट्टी और ईंटों से बनी पुरानी दीवार पूरी तरह से कमजोर और नमीयुक्त (जर्जर) हो गई थी और अचानक भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने तुरंत मशक्कत कर मलबे को हटाया और तीनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।अस्पताल रेफर: घायल महिला (बुआ) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button