आज की खबर

कांग्रेस के प्रमुख नेता पहुंचे नकटी गांव में… बैज भूपेश और महंत प्रदर्शन में शामिल… इधर, प्रशासन ने भी तेज की शिफ्टिंग

नया रायपुर से लगे माना इलाके के नकटी गांव में बुलडोजर एक्शन के दूसरे दिन, मंगलवार को कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के पहुँचने से लाहौल गरमा गया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा कांग्रेस के आसपास के जिलाध्यक्षों ने नकटी में विस्थापितों के समर्थन में प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इधर, प्रशासन ने भी बेघर हुए परिवारों के सामान को नया रायपुर के सेक्टर-30 EWS कॉलोनी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि नकटी गांव में प्रस्तावित “विधायक कॉलोनी” के लिए प्रशासन ने सरकारी ज़मीन पर काबिज 85 घरों को सोमवार को सुबह हटाया है। ग्रामीणों का दावा है कि उनके पास जमीन के सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इस घटना के बाद कांग्रेसने आज मोर्चा खोल दिया है और अधिकांश प्रमुख नेता गांव में प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। वे इसे गरीबों के आशियाने पर दमनकारी चोट बता रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button