आज की खबर
Police Postings Breaking : ट्रेनिंग पूरी कर आए 526 सब इंस्पेक्टर, 205 प्लाटून कमांडर और 54 सूबेदारों की पोस्टिंग… थानेदारों की नई फ़ौज फील्ड पर
पुलिस महकमे के लिए बड़ी खबर ये है कि हाल में पासिंग आउट परेड के बाद फोर्स में शामिल हुए 800 से ज़्यादा सब इंस्पेक्टरों, प्लाटून कमांडरों और सूबेदारों को सरकार ने फील्ड पर उतार दिया है। डीजीपी अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर से पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के अनुसार 526 नए सब इंस्पेक्टरों, 205 प्लाटून कमांडरों और 56 सूबेदारों की प्रदेशभर के जिलों में पोस्टिंग कर दी गई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में हफ्तेभर के भीतर ही सब इंस्पेक्टरों की बड़ी फौज थानों में उतर जाएगी और फील्ड पर नज़र आएगी। शुरुआत में से सभी थानेदार प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर के तौर पर काम शुरू कर देंगे।पोस्टिंग आदेश पुलिस मुख्यालय में देखे जा सकते हैं।



