आज की खबर

26 करोड़ रुपए से ओवरब्रिज बना, 15 दिन पहले लोकार्पण और अब बड़ी बड़ी दरारें… पुल पर ट्रैफिक बंद, दरारों ने निकले ढेरों इल्ज़ाम

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के बीच से फटने और दो हिस्सों में बंटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। करीब 26 करोड़ रुपये की भारी लागत से बने इस ओवरब्रिज का लोकार्पण महज जून में 15 दिन पहले ही हुआ था।

राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के बीच बरगा रेलवे ओवरब्रिज पर करीब 60 से 70 फीट लंबी और 10-12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें हैं। पुल की इस भयावह स्थिति को देखते हुए दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासन ने वहां बैरिकेड्स लगा दिए हैं और आवागमन को रोक दिया गया है।बरगा के साथ-साथ आलीवारा ओवरब्रिज की सड़क का हिस्सा भी पानी में बह गया है। किनारे की बाउंड्री टूट गई है और इसका बेस कई जगहों से धंस गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button