आज की खबर

अटलजी ने राजनीति में शुचिता के नए आयाम स्थापित किए…सीएम साय समेत भाजपा ने पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि

प्रदेश भाजपा कार्यालय समेत समूचे छत्तीसगढ़ ने याद किया अटलजी को

देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा ‘भारत रत्न’ स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारतीय राजनीति का अजातशत्रु करार दिया। सीएम विष्णुदेव साय ने अटलजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति में शुचिता के नए आयान स्थापित कर दिए। भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप तथा कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अटलजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजय जमवाल ने कहा कि अटलजी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को दूर किया था। देश को सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास का मॉडल भी दिया। उनकी सरकार में चलाए गए अंत्योदय जैसे कार्यक्रम दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हैं। पवन साय ने अटलजी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताया और कहा कि देश में उनकी पहचान एक सर्वमान्य चेहरे के रूप में थी। स्वतंत्र भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के सान्निध्य में अटलजी ने अपने सार्वजनिक जीवन का शुभारंभ किया और लगातार 10 बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में गए। आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं और भारतीय राजनीति के उनके मूल्य एवं सिद्धांत सदैव हमें एक नई प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button