आज की खबर

मेयर एजाज ढेबर का बड़ा बयान… हम सभी 70 लोग चुने हुए, प्रशासक को नहीं देंगे चार्ज… मुस्लिम हूं तो क्या ये गुनाह !

शासन के प्रशासन बिठाने के बाद रायपुर के अगले 24 घंटे तक ही महापौर रहनेवाले एजाज ढेबर ने चुनौती दी है कि वे तथा नगर निगम के पूरे 70 पार्षद चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। दूसरी बात ये है कि चुनाव हमारी वजह से लेट नहीं हुआ, बल्कि सरकार ने किया है। इसलिए हम नहीं मानते कि हमारा कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है, बल्कि हम चुनाव तक काम करते रहेंगे। प्रशासक को किसी तरह का चार्ज नहीं सौपेंगे। निगम मुख्यालय के अपने चैंबर में संभवतः अंतिम प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मेयर ढेबर का एक और दर्द उभरा। ढेबर ने कहा कि सारे लोग बार-बार कहते थे कि मुसलमान को महापौर बना दिया। हमारे अपने लोग भी कहते थे, हमें तो अपनों ने भी लूटा। बताइये, क्या मुसलमान होना पाप है। मैं इससे भी परेशान रहा। आपको बता दूं कि मैंने अपने कार्यकाल में महापौर निधि से राजधानी में 14 करोड़ रुपए से मंदिर निर्माण करवाया है।

मेयर ढेबर ने मीडिया से कहा कि रायपुर नगर निगम में 6 तारीख से प्रशासक बिठाने जाने की खबर है। कोई बैठे, हम अपने कार्यकाल को खत्म नहीं मानते और अपना काम करते रहें। हमने नहीं कहा है कि चुनाव में देरी करवाई जाए। रायपुर नगर निगम में चुनी हुई सरकार है। अगर आप चुनाव नहीं करवा रहे हैं तो आप किसी प्रशासक को कैसे बिठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम नगर निगम में नियमित तौर पर काम करते रहेंगे। जैसे ही चुनाव होंगे और नई परिषद बनेगी, हम पूरा काम उन्हें सौंपेंगे, प्रशासक को नहीं। मेयर ढेबर ने अपनी 5 साल की उपलब्धियां भी जारी की और कहा कि मेरे कार्यकाल में राजधानी रायपुर में पीलिया से एक भी मृत्यु नहीं हुई, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button