आज की खबर

ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा नहीं देने का ऐलान… बंगाल में अभूतपूर्व संकट… भाजपा 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी में

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बयान देकर अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ममता ने आज 5  मई को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ तौर पर कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी… इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता”। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को ‘विलेन’ बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग और ईवीएम के साथ साजिश करके उन्हें हराया है।जबरन हार का दावा: उन्होंने कहा कि उन्हें भवानीपुर सीट पर बेईमानी से हराया गया और वह तब तक इस्तीफा नहीं सौंपेंगी जब तक हर एक वोट (VVPAT) की दोबारा गिनती नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस साज़िश के ख़िलाफ़ शेर की तरह लड़ेंगे। ममता बनर्जी का दावा है कि उनकी पार्टी आधिकारिक तौर पर भले ही चुनाव हार गई हो, लेकिन नैतिक रूप से जीत उनकी ही हुई है।

राज्यपाल सरकार का गठन कर सकते हैं…

इधर, जानकारों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 7 मई 2026 को पश्चिम बंगाल की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भले ही वह इस्तीफा न दें, लेकिन बहुमत के आंकड़ों के आधार पर राज्यपाल नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि राज्य में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई 2026 को होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button